बलिया के इस मोड़ पर पुलिस को मिली सफलता, तीन तस्कर गिरफ्तार

Ballia News : नगरा थाना पुलिस टीम को सलेमपुर मझौवा मोड़ पर शुक्रवार को सफलता मिली। पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर तीन मवेशी तस्करों को चार गोवंश के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देखरेख के लिए मवेशियों को ग्रामीणों को सौंप दिया है। 

नगरा थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्करों में ओमप्रकाश यादव (ग्राम सराय भारती धनईपुर थाना रसड़ा), गुलाबचंद्र भारती (ग्राम देवसलपुर थाना रसड़ा) एवं जयकिशुन राम (ग्राम अमहर उत्तर पट्टी सरया थाना रसड़ा) शामिल है। गिरफ्तार तस्करों को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यनारायण यादव एवं सिपाही दुर्गेश पासवान शामिल थे।

यह भी पढ़े - 26 साल बाद खुला फर्जी प्रमाणपत्र का मामला, बलिया में बेसिक शिक्षक बर्खास्त

खबरें और भी हैं

Latest News

रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ में ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश लेकर समस्त परिषदीय और सहायता प्राप्त...
लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.