नवरात्रि व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक विभिन्न थानों में आयोजित, आपसी प्रेम व सौहार्द बनाए रखने की अपील की

मनियार थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक चैत नवरात्र पर्व व रमजान माह को लेकर मनियार थाना परिसर में इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.

नवरात्र व रमजान को देखते हुए बलिया के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक हुई. रेवती थाना परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी व्रत या त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द्र से मनाना ही बेहतर होता है. कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। आप भी ऐसे तत्वों पर पैनी नजर रखें। किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे अवांछित तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मनियार थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक 

यह भी पढ़े - Ballia News : रेवती स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सुबह प्लेटफॉर्म के पास मिला शव

चैत नवरात्र पर्व व रमजान माह को लेकर मनियार थाना परिसर में इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों से महोत्सव से संबंधित समस्या की विस्तृत जानकारी ली गई. नवरात्र में लगने वाले मेले को लेकर लोगों से चर्चा की गई। बैठक में वशिष्ठ मुनि उपाध्याय, नसीम भाई, पंकज उपाध्याय, चंद्रा उपाध्याय, मौलाना महमूद, अशरफ अली, नियाज अहमद, मशरूर अहमद संतोष सिंह राज कमल वर्मा सुनील सिंह सहित अन्य मौजूद रहे.

सीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक

चैत नवरात्र व माहे रमजान को लेकर अंचल अधिकारी भूषण वर्मा की अध्यक्षता में सिकंदरपुर पुलिस चौकी के प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आप सभी त्योहार आपसी सहयोग और भाईचारे से मनाएं. रमजान व नवरात्र में भी साफ-सफाई के इंतजाम किए जाएंगे। आपसी सौहार्द न टूटे, मिलजुल कर खुशियों से मनाएं सभी त्योहार प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने बताया कि क्षेत्र की सभी मस्जिदों व मंदिरों का निरीक्षण किया जा चुका है. कहा कि कोई परेशानी हो तो तुरंत बताएं।

खबरें और भी हैं

Latest News

पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक बंद मकान में बेखौफ चोरों ने...
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.