फ्रंट ऑफिस खोलने के प्रस्ताव का विरोध, दस्तावेज लेखकों ने कहा, छिन जाएगी रोज़ी-रोटी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, नियमों के उल्लंघन का आरोप

Ballia News। रजिस्ट्री कार्यालयों में प्रस्तावित फ्रंट ऑफिस खोलने के सरकारी निर्णय के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के सदस्यों ने बलिया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। दस्तावेज लेखकों का कहना है कि यह व्यवस्था लागू हुई तो उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा।

img-20250426-wa0401.jpg

यह भी पढ़े - Ballia News : शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ी राहत, जून माह का मिलेगा पूरा मानदेय

एसोसिएशन अध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव बिट्टू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सरकार पहले चरण में ऐसे रजिस्ट्री कार्यालयों में फ्रंट ऑफिस खोलने की योजना बना रही है जहां दस से अधिक रजिस्ट्रियां होती हैं। इसमें गोरखपुर के सदर प्रथम और द्वितीय कार्यालय भी शामिल हैं। इसके लिए महानिरीक्षक स्टाम्प एवं पंजीयन, लखनऊ ने संबंधित कार्यालयों से संसाधनों की रिपोर्ट भी मंगवाई है।

दस्तावेज लेखकों का कहना है कि वे दशकों से रजिस्ट्री कार्य में राजस्व विभाग का सहयोग कर रहे हैं और उन्हें रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1908 की धारा 69 के तहत 1977 में बनी नियमावली के अनुसार लाइसेंस प्राप्त है। इस नियमावली की धारा 3 के तहत दस्तावेज लेखकों की अधिकतम संख्या भी निर्धारित है।

img-20250426-wa0400.jpg

लेखकों ने आरोप लगाया कि फ्रंट ऑफिस खुलने से अनुबंधित कंपनियों के कर्मचारी दस्तावेज तैयार करेंगे, जिससे दस्तावेज लेखक ही नहीं, कई अधिवक्ता भी प्रभावित होंगे। यह नियमों का उल्लंघन है और हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट ला सकता है।

प्रदर्शन में स्टांप विक्रेता संघ के अध्यक्ष हेमंत सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रेमशंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष मन्नू सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, भोलाशंकर पाठक, मुकुंद श्रीवास्तव, शक्ति देव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता मौजूद रहे। बैरिया से प्रदीप श्रीवास्तव और बांसडीह से अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह सहित अन्य दस्तावेज लेखक भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.