Nikay Chunav Result: सपा से मनियार नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं राजमिस्त्री की पत्नी, चितबड़ागांव में खिला कमल

UP NIkay Chunav Result: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती जारी है। बलिया जिले की तीन नगर पंचायतों में सपा ने जीत हासिल की है.

Ballia:  उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के लिए मतगणना जारी है। अधिकांश नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में भाजपा आगे चल रही है। बलिया जिले के मनियार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा प्रत्याशी रितु देवी ने 1609 मतों से जीत हासिल की. उन्हें कुल 4918 वोट मिले थे। जबकि, बीजेपी प्रत्याशी बुचिया देवी को 3309 वोट मिले थे.

नगर पंचायत मनियार अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित थी। इस पद के लिए सपा ने इंटरमीडिएट पास राजमिस्त्री नथुनी गौड़ की पत्नी रितु देवी को सपा प्रत्याशी बनाया था. शनिवार को हुई मतगणना में सपा प्रत्याशी ने सुबह से ही बढ़त बनाए रखी. अंत तक वे अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी को हराती रहीं।

यह भी पढ़े - Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव

अंतत: अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। रितु देवी ने जीत का श्रेय पूर्व सभापति ब्रह्मशक्ति सिंह उर्फ संजय सिंह व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को दिया. विजयी प्रत्याशी रितु देवी ने कहा कि मैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी शीर्ष नेताओं की आभारी हूं.

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.