बलिया में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का नग्न शव, जांच में जुटी पुलिस

Ballia News: बलिया-छपरा रेल खंड पर स्थित बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बघौली गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Ballia News: बलिया-छपरा रेल खंड पर स्थित बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बघौली गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव नग्न अवस्था में था। इतना ही नहीं शव के आसपास कोई कपड़ा भी नहीं था। सूचना पर पहुंची बांसडीहरोड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बघौली गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार को 22 वर्षीय युवक का शव मिला। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गये. थाना पुलिस के साथ रेलवे पुलिस भी पहुंच गई। थाना पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली. मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। युवक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

यह भी पढ़े - गंगा-सरयू के बढ़ते जलस्तर से बढ़ा बाढ़ का खतरा, गांवों में घुसने लगा पानी

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.