Ballia : पुलिस टीम पर बदमाशों ने झोका फायर, तमंचा-कारतूस के साथ चार गिरफ्तार ; चोरी की ट्रक बरामद

Ballia News : एसओजी बलिया व भीमपुरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने अन्तर्जनपदीय गिरोह के चार वाहन चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से चोरी की एक ट्रक तथा तमंचा-कारतूस बरामद भी किया है।पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ धारा 401, 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर दिया। पहले से दर्ज धारा 379 वाले मुकदमे में  465, 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है.

एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक अजय यादव मय हमराह फोर्स थाना भीमपुरा के प्रभारी निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार मय फोर्स के साथ बरौली बाजार में मौजूद थे, तभी मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम बरौली से चिऊटापुर जाने वाली नहर पुलिया के पास पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। हालांकि पुलिस टीम खुद का बचाव करते हुए सागर चौहान पुत्र मायानाथ (निवासी : बड़हरा, थाना नन्दगंज, जिला गाजीपुर), विशाल चौहान पुत्र अमरजीत (निवासी : बड़नपुर, थाना सैदपुर, जिला गाजीपुर), राहुल चौहान पुत्र हरिश्चन्द चौहान (निवासी : बड़नपुर, थाना सैदपुर, जिला गाजीपुर) व धर्मेन्द्र पुत्र रामजी (निवासी : रसूलपुर पचराखी, थाना नन्दगंज, जिला गाजीपुर) को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े - बलिया: 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटे ने दी परिवार को धमकी, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

गिरफ्तार अभियुक्तों में  सागर चौहान के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त विशाल चौहान के कब्जे से एक तमंचा व  जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम सभी लोग अपने साथी अनिल उर्फ मुलायम चौहान पुत्र शिव बच्चन चौहान (निवासी : मरथिया, थाना घोसी, जिला मऊ) व पतंजलि चौहान उर्फ हैप्पी चौहान पुत्र स्व. कौशल चौहान (निवासी लखनी मुबारकपुर, थाना घोसी, जिला मऊ) के साथ मिलकर 11 अगस्त 2023 को बरौली नहर पुलिया के पास खड़ी ट्रक नं. यूपी 54 डी 4131 की रात में चुराया था, जिसे इन्दारा रेलवे स्टेशन के माल गोदाम से दक्षिण यूके लिप्टस के पेड़ो के बीच खडी किया है। अभियुक्तों की निशानदेही के आधार पर चोरी हुई ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया। 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसओजी टीम प्रभारी उप निरीक्षक अजय कुमार यादव प्रभारी, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, लवलेश पाठक, जसवीर व कां. श्याम कुमार, सर्विलांस टीम से हेड कां. रोहित कुमार, कां. विकास सिंह, अर्जुन यादव व विनोद रघुवंशी तथा भीमपुरा थाने से प्रभारी निरीक्षक शत्रुध्न कुमार, उप निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप दूबे, हेड कां. संतोष यादव, अजीत सिंह व बृजेश सिंह तथा कां. राकेश यादव, नवीन गोड़, विकास वर्मा व महिला कां. सुषमा शामिल रही। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.