JE patient found in Ballia: जापानी इंसेफेलाइटिस मरीज के गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, लिए 20 सैंपल

JE patient found in Ballia : बैरिया तहसील क्षेत्र के आलम राय के टोले में पहला जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) का मरीज मिला है.

JE patient found in Ballia : बैरिया तहसील क्षेत्र के आलम राय के टोले में पहला जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) का मरीज मिला है. इसकी सूचना मिलते ही सर्विलांस अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा और पीएचसी कोटवा प्रभारी डॉ. आरबी सिंह टीम के साथ पहुंचे। टीम ने पूरी ग्राम पंचायत का सर्वे कर परिवार के अलावा 20 लोगों के ब्लड सैंपल लिए, जिसकी रिपोर्ट आज (गुरुवार) मिलेगी.

डॉ. अभिषेक मिश्रा ने गांव पहुंचकर परिजनों से मरीज की केस हिस्ट्री जानी। एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं ने छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया। संचारी टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीज के घर के आसपास कीटनाशक का छिड़काव किया. वहीं, सफाईकर्मी सफाई में जुटे थे. पशु विभाग के समन्वय से सूअरों के रहने वाले स्थानों की साफ-सफाई एवं टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

गोपालपुर ग्राम पंचायत के आलम राय के टोला निवासी 24 वर्षीय युवक 28 अप्रैल को दिल्ली से गांव आया था. 5 मई को घर में मुंडन संस्कार था। 10 मई को विशाल के शरीर पर अचानक लाल चकत्ते, खुजली के साथ-साथ बुखार हो गया। स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां राहत न मिलने पर परिजन बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। वहां तीन जुलाई को जांच रिपोर्ट में युवक में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) पाया गया।

डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि यह बीमारी सूअर और गंदगी से होती है। यह इस सीजन का पहला मरीज है। इसका टीका एक से 15 साल की उम्र में नौ-नौ महीने पर दिया जाता है। ऐसी बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले में अभियान चल रहा है। युवक के परिवार और ग्रामीणों से लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। टीम में लैब टेक्नीशियन उपेन्द्र प्रसाद, विशाल कश्यप, एएनएम कविता निगम, आरती देवी, सीमा वर्मा, संचारी रोग नोडल पदाधिकारी राकेश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट अजय सिंह, डॉ. गणेशजी यादव शामिल थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.