ISCE Result 2024 : सेक्रेड हार्ट स्कूल बलिया के लिए 100%; 10वीं कक्षा के छात्र अक्षत सिंह को स्कूल टॉपर नामित किया गया।

बलिया : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। यह रिजल्ट सेक्रेड हार्ट स्कूल, सहरसपाली के लिए खुशियों से परिपूर्ण रहा, यानी शत प्रतिशत। वहीं, 10वीं में 98 प्रतिशत अंकों के साथ अक्षत सिंह स्कूल टॉपर बने है। 

 
IMG-20240506-WA0034
 
स्कूल प्रशासन के मुताबिक, 10वीं की बोर्ड में 49 छात्रों ने परीक्षा दिया था और सभी छात्र सफल है। इसमें 13 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है, जिनमें अक्षत सिंह को 98 प्रतिशत, उज्ज्वल उपाध्याय को 97.2 प्रतिशत, शिवम मौर्य को 97 प्रतिशत, प्रांजल दूबे को 96.6 प्रतिशत, शेखर उपाध्याय को 96.6 प्रतिशत, अयान जावेद 94 प्रतिशत, पलक पांडेय को 93.4, आयुष कुमार ठाकुर को 92.8, निर्वी ओझा को 91.8 प्रतिशत, शालिनी चौबे 91.2 प्रतिशत, जय मिश्र को 91 प्रतिशत, तृप्ति पांडेय को 90.8 प्रतिशत तथा रोहित कुमार वर्मा को 90.6 प्रतिशत अंक मिला है। वहीं, विद्यालय के 14 छात्रों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किया है। वहीं, 13 छात्रों ने 80% से अधिक अंक से सफलता का परचम लहराया है। प्रधानयापिका श्रीमती नम्रता पाण्डेय ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
IMG-20240506-WA0033
 
IMG-20240506-WA0031
IMG-20240506-WA0032
 
IMG-20240506-WA0030

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.