क्षय रोगियों को IRCS बलिया ने लिया गोद, पोषण पोटली का वितरण कर दिया यह नारा

Ballia News : 'प्रधानमंत्री का सपना, 2025 में क्षय रोग मुक्त हो भारत अपना...' की कड़ी को साकार करने के लिए इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी ताकत झोंक दी है। सोसायटी की प्रदेश अध्यक्ष/राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उप मुख्यमंत्री/सभापति बृजेश पाठक के आह्वान पर जिलाधिकारी/अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा गोद लिए गए मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। वहीं, वर्ष 2025 तक टीबी रोग को देश से ख़त्म करने का संकल्प भी दोहराया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय पति द्विवेदी ने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। हम सबके प्रयासों से इसका समूल उन्मूलन किया जा सकता है। जनपद में टीबी के मरीजों का बेहतर इलाज सरकारी चिकित्सालय में किया जा रहा है। सबसे खास यह है कि मरीज को अपना सम्पूर्ण इलाज कराना होगा, यदि एक भी दिन वह दवा खाने से चूकता है तो यह उसके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस जनपद में निरंतर ही अच्छा कार्य कर रही है। इसी क्रम में रेड क्रॉस द्वारा 60 नये मरीजों को गोद लिया गया है। उन्हें पोषण पोटली दी गई है। पूर्व में भी रेड क्रॉस द्वारा 169 मरीजों को गोद लिया गया है, जिनमें 69 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गये हैं। 100 मरीजों को पोषण पोटली दी गई है। 

यह भी पढ़े - बलिया में किशोरी की फोटो से AI ने बनाया अश्लील वीडियो, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से वायरल करने का आरोप

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आनन्द कुमार ने कहा कि दो हफ्ते से खांसी और बुखार आना टीबी रोग का प्रमुख लक्षण हैं। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वहीं जिन्हे दो हफ्ते से अधिक समय से खांसी आ रही हो या खाँसने पर बलगम के साथ खून आ रहा हो तो उन्हें तत्काल जिला टीबी चिकित्सालय में अपने बलगम की जाँच करानी चाहिए। बताया कि समय से रोग का पता चल जाने से टीबी को ठीक किया जा सकता है। बताया कि यदि कोई मरीज किसी वजह से बाहर जाता है तो सम्बन्धित चिकित्सालय से कार्ड लेकर रेफर बनवा लें, ताकि कहीं भी जाने पर उसे दवाएं उपलब्ध हो सकें। मरीजों का खानपान अच्छा रखने के लिये उनके खाते में निश्चय पोषण योजना के तहत 500 रूपये की धनराशि भी प्रतिमाह दी जा रही है। पोषण पोटली (भुना चना, मूंगफली, गुड़, सत्तू,राजमा, सोयाबीन, प्रोटीन पाउडर) दिया गया।

इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव, जिला समन्वयक शैलेंद्र पाण्डेय, उप सभापति विजय कुमार शर्मा, डॉ पंकज ओझा, यादवेन्द्र दत्त मिश्र, गौरव राय, प्रदीप गुप्ता, आयुष्मान भारत जिला शिकायत प्रबंधक अनुपम सिंह, आशीष सिंह, विवेक, अवनीश चतुर्वेदी, सुमित कुमार, अजय प्रताप भारती, प्रेमजीत सागर, अभिषेक सिंह, अनुप कुमार, सीएफआर से जय प्रकाश तिवारी एवं राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.