‘हस्तिनापुर के वीर’ के सेट पर गणेशोत्सव की धूम, कलाकारों ने साथ की आरती और खाया प्रसाद

मुंबई, सितंबर 2026: सोनी सब के पौराणिक शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ के सेट पर गणेशोत्सव का उत्साह देखने को मिला। शो के कलाकारों और तकनीकी दल ने मिलकर बप्पा का स्वागत किया और पूरे सेट पर पूजा-अर्चना के साथ त्योहार मनाया।

सेट को सजाने के बाद सभी कलाकारों और क्रू ने एक साथ आरती और भजन किए। इसके बाद सभी ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। कलाकारों के मुताबिक, गणेशोत्सव ने सेट पर सकारात्मक और पारिवारिक माहौल बनाया।

यह भी पढ़े - ‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट

कलाकारों ने साझा किए अनुभव

भीष्म पितामह की भूमिका निभा रहे मनीष वाधवा ने कहा कि त्योहारों के दौरान साथ मिलकर जश्न मनाने से सेट पर परिवार जैसा माहौल बनता है। उन्होंने कहा कि बप्पा का आशीर्वाद सभी के लिए शक्ति, सकारात्मकता और विश्वास लेकर आता है।

गांधारी का किरदार निभा रहीं विवाना सिंह ने बताया कि सभी कलाकारों ने साथ मिलकर आरती की और बाद में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि सेट पर गणेशोत्सव के दौरान माहौल बेहद सकारात्मक और शांत रहा।

वहीं अर्जुन की भूमिका निभा रहीं उर्वा सवालिया ने कहा कि दोस्तों और सह-कलाकारों के साथ गणेशोत्सव मनाना खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान उकडीचे मोदक, बूंदी लड्डू, मावा लड्डू समेत कई मिठाइयों का आनंद लिया गया।

‘हस्तिनापुर के वीर’ सोमवार से शनिवार रात 9 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.