IPS ओमवीर सिंह बने बलिया के नए पुलिस अधीक्षक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने प्रदेश के 15 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इनमें 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को देवरिया का एसपी बनाया गया है, जबकि लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात डॉ. ओमवीर सिंह को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से की मारपीट, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार

डॉ. ओमवीर सिंह का परिचय

डॉ. ओमवीर सिंह बुलंदशहर के रहने वाले हैं। 1968 में जन्मे ओमवीर सिंह ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। उन्हें कानून व्यवस्था और प्रशासन में कुशलता के लिए जाना जाता है।

अन्य स्थानांतरण

1. डॉ. अजय पाल

  • जौनपुर से प्रयागराज के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बने।

2. डॉ. कौस्तुभ

  • अंबेडकर नगर के एसपी से जौनपुर के एसपी बने।

3. अपर्णा रजत कौशिक

  • कासगंज की एसपी से अमेठी की एसपी बनाई गईं।

4. अंकिता शर्मा

  • कानपुर नगर की पुलिस उपायुक्त से कासगंज की एसपी बनीं।

5. राम नयन सिंह

  • लखनऊ के उपायुक्त से बहराइच के एसपी बने।

6. चिरंजीव नाथ सिन्हा

  • बाराबंकी के एसपी से हाथरस के एसपी नियुक्त।

7. प्राची सिंह

  • सिद्धार्थनगर की एसपी से 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की सेनानायक बनीं।

8. संकल्प शर्मा

  • देवरिया के एसपी से लखनऊ के उपायुक्त बने।

9. वृंदा शुक्ला

  • बहराइच की एसपी से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ की एसपी बनीं।

10. निपुण अग्रवाल

  • हाथरस के एसपी से लखनऊ के पुलिस आयुक्त बने।

11. डॉ. अभिषेक महाजन

  • प्रतिनियुक्ति से लौटकर सिद्धार्थनगर के एसपी बने।

इन स्थानांतरणों से प्रदेश में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने की कोशिश की गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया DM ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, सफाई, पार्किंग और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश Ballia News: बलिया DM ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, सफाई, पार्किंग और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय (DH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में...
लखनऊ में चप्पल व्यापारी पर हमला, बचाव में आई भांजी की टूटी नाक; चिनहट में गर्भवती महिला की पिटाई
Rampur News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर डांसर का किया गया लैंगिक उत्पीड़न, किन्नरों पर गंभीर आरोप
Balrampur News: बकरी को निगलकर पछताया अजगर, वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान
Ballia News : बुझ गया बेसिक शिक्षा का एक सितारा, सहायक अध्यापक राकेश सिंह नहीं रहे
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.