बलिया में पति को कंगाल कर प्रेमी संग भागी पत्नी, परदेशी 'पियवा' पहुंचा थाने

बैरिया, बलिया : इसे समय का दोष कहा जाय या कुछ और... समझ से परे है। वाकया बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पति कतर में कमा रहा था। यहां पत्नी अपने प्रेमी के साथ नैन मटक्का कर रही थी। दो साल बाद पति के स्वदेश आने की सूचना पर पत्नी पैसा और सोने-चांदी के आभूषण के साथ लगभग 8 लाख रुपए लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी।

यहां का एक युवक पैसा कमाने के लिए खाड़ी के देश कतर गया था। घर में बूढ़े माता-पिता और उसकी पत्नी थी। अपनी पत्नी के बैंक खाते में दो वर्षों में लगभग 8 लाख रुपए युवक ने भेजे थे। जमीन भी पत्नी के नाम से खरीदा था। पति के स्वदेश आने की सूचना पत्नी को मिली तो वह अलग दुनिया बसाने के लिए घर से बैंक से पैसा व जेवर आदि लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति घर आया तो घटना को जानकर अपना सर पकड़ लिया।

यह भी पढ़े - बलिया में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने नवागत सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय का किया स्वागत

पीड़ित युवक ने बैरिया थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह से पूछने पर बताया कि मेरे अवकाश पर रहने पर इस आशय का प्रार्थना पत्र पीड़ित द्वारा इंस्पेक्टर क्राइम अशोक दत्त त्रिपाठी को दी गई थी। उनके द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.