बलिया में कांग्रेस ने जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह को छः वर्षों के लिए किया निष्कासित

बैरिया, बलिया : आसन्न लोक सभा चुनाव के दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष व जनपद संगठन प्रभारी विनोद सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने छः वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि कांग्रेस के महत्वपूर्ण पद पर होते हुए विनोद सिंह लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम व जनसम्पर्क कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने तीन दिन पूर्व उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। दिए गए स्पष्टीकरण पर असंतोष जताते हुए विनोद सिंह को पार्टी अध्यक्ष द्वारा बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उधर, इस बाबत विनोद सिंह ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.