बलिया में हृदयाघात से प्रधानाध्यापक की मौत, शिक्षा जगत स्तब्ध

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा पर बतौर प्रधानाध्यापक असरार अहमद की मौत शनिवार की रात हृदयाघात (Heart attack) से हो गयी।  इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया।

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा पर बतौर प्रधानाध्यापक असरार अहमद की मौत शनिवार की रात हृदयाघात (Heart attack) से हो गयी।  इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। उनके आवास शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।

बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के परमंदापुर निवासी असरार अहमद व्यवहार कुशल और मिलनसार प्रवृति के धनी थे। शनिवार को वह पूरी तरह स्वस्थ्य थे। रोज की तरह स्कूल पहुंचे और अध्यापन कार्य भी किये। शाम को घर लौटे तब तक सब कुछ ठीक था। रात में उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। परिजन एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़े - बलिया: सरयू नदी में मिला करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

परिवार के लोग उन्हें लेकर मऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसे थम गयी। इस आकस्मिक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। उनके निधन पर शिक्षक अपने-अपने स्तर से संवेदना व्यक्त कर रहे है। इसी क्रम में पूर्व डीसी नुरुल हुदा लिखते है...

आह असरार अहमद भाई !

आपको मरहूम लिखते हुए दिल और दिमाग अभी तक कुबूल नहीं कर रहा है। सुबह-सुबह बिरादर अब्दुल अव्वल के जरिए आपके इस दुनिया से चले जाने की खबर मिली, दिल और कलेजा दोनों निकल आया। अभी तो एक हफ्ता पहले आपसे बात हुई थी। आपका हंसता मुस्कुराता हुआ चेहरा हमेशा याद आएगा। हर आदमी को मौत का मजा चखना है। यह एक अटल हकीकत है। इसे भुलाया नहीं जा सकता। अल्लाह आपको जन्नतुल फिरदौस में आला से आला मक़ाम अता फरमाए और आपके परिवार को सबरे जमील अता फरमाए। आमीन

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.