बलिया में बिखरा ग्रापए: निवर्तमान अध्यक्ष समेत दर्जनों पत्रकारों ने दिया इस्तीफा, बनाया नया संगठन

Ballia News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बलिया इकाई में बड़ी टूट हो गई है। यहां संगठन पूरी तरह से बिखर गया है.

Ballia News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बलिया इकाई में बड़ी टूट हो गई है। यहां संगठन पूरी तरह से बिखर गया है. इस संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष शशिकांत मिश्र के साथ ही जिले के सभी तहसीलों से दर्जनों वरिष्ठ एवं कर्मठ पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही रविवार को शशिकांत मिश्र की अध्यक्षता में भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गठन करते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें बृजेंद्र नाथ सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

शशिकांत मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की गतिविधियों में असमानता और संगठन के प्रति उदासीनता के कारण उक्त संगठन में काम करना मुश्किल हो गया है. इस कारण संस्था छोड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ का गठन कर जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में पत्रकारों के हक व हितों की लड़ाई लड़ी जायेगी। उन्होंने सभी लोगों से पूरी निष्ठा से संगठन के कार्य में जुटने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही तहसील और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी के गठन की भी घोषणा की.

यह भी पढ़े - Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

इस मौके पर दिग्विजय सिंह, केके पाठक, शशिकांत ओझा, नागेंद्र कुमार तिवारी, नरेंद्र मिश्र, अजय कुमार तिवारी, रामजी यादव, नवीन कुमार सिंह, रामप्रताप तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, मनीष गुप्ता, इमरान खान, रजनीश श्रीवास्तव, सुनील बर्मा ,विश्वंभर प्रसाद गुप्ता,अवधेश कुमार पांडे आदि मौजूद रहे। संचालन पुष्पेंद्र तिवारी सिंधु ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.