- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: प्रधानाचार्य 'प्रेमदेव' का प्रज्ञा प्रतिष्ठा सम्मान पर भव्य स्वागत
बलिया: प्रधानाचार्य 'प्रेमदेव' का प्रज्ञा प्रतिष्ठा सम्मान पर भव्य स्वागत

बलिया: कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, बलिया के शिक्षकों और कर्मचारियों ने आज विद्यालय प्रांगण में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन कर प्रधानाचार्य और कवि शशि कुमार सिंह 'प्रेमदेव' का जोरदार स्वागत किया। यह सम्मान उन्हें नागालैंड के दीमापुर में आयोजित "नागालैंड साहित्य महोत्सव" में प्रज्ञा प्रतिष्ठा सम्मान के रूप में प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने प्रेमदेव को कर्तव्यनिष्ठ प्रधानाचार्य और साहित्य के सजग प्रहरी के रूप में वर्णित किया। डॉ. राममिलन विश्वकर्मा ने उनकी रचनात्मकता की सराहना की, जबकि गणित शिक्षक डॉ. सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय को गर्व है।
कार्यक्रम में जयंत सिंह, विजेंद्र प्रताप सिंह, विशाल कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, रंजन कुमार, राजेश कुमार सिंह, रामलाल तिवारी, नंदन कुमार, डॉ. संगीता, शोभा सिंह, कंचन सिंह, रंगीता यादव, संजय कुमार सिंह, राजीव सिंह, विमल तिवारी, विजय बहादुर राजू, अजय कुमार, दिग्विजय सिंह, रंजीत कुमार, और स्वामीनाथ यादव समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा शिक्षक रवि कुमार वर्मा ने किया।