हजारों दीपों से आलोकित हुआ गायत्री शक्तिपीठ, 108 कुण्डीय महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न

बलिया: महावीर घाट गंगा जी मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस पावन आयोजन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया, जहां हजारों दीपों के एक साथ प्रज्वलित होते ही दिव्य और अलौकिक माहौल का सृजन हुआ। पूरा शक्तिपीठ दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

screenshot_2025-01-04-18-26-40-08_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

यह भी पढ़े - पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित

आयोजन में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी कि पैर रखने की जगह तक नहीं थी। दीप प्रज्वलन के बाद श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ भाव भरी आहुति अर्पित की। इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रज्ञा पुराण के कथावाचक राजकुमार भृगु ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "मनुष्य को उसके ज्ञान से नहीं, बल्कि कर्मों से पहचाना जाता है। अच्छे कर्मों से ही ईश्वर का सानिध्य प्राप्त होता है। गायत्री मंत्र बुराइयों पर विजय का प्रतीक है।"

screenshot_2025-01-04-18-25-55-15_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

उन्होंने यह भी कहा कि जब मनुष्य परोपकार की राह पर कदम बढ़ाता है, तो ईश्वर सदैव उसके साथ होता है। अपने कर्मों का उचित फल पाने के लिए ईश्वर द्वारा बताए मार्ग पर चलना अनिवार्य है।

screenshot_2025-01-04-18-26-24-69_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद देव शक्तियों को भावपूर्ण विदाई दी गई। शनिवार शाम, शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने शांतिकुंज हरिद्वार की टोली को अक्षत-तिलक लगाकर और कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें विदाई दी। इस आयोजन की दिव्यता और भव्यता ने सभी श्रद्धालुओं के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.