महान शख्शियत थे पूर्व पीएम चंद्रशेखर : दयाशंकर सिंह

Ballia News : देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनके उच्च व्यक्तित्व व परिपक्व राजनीतिक सोच की वजह से ही युवा तुर्क के नाम से जाना जाता है। वह महान राजनीतिक शख्शियत थे।

Ballia News : देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनके उच्च व्यक्तित्व व परिपक्व राजनीतिक सोच की वजह से ही युवा तुर्क के नाम से जाना जाता है। वह महान राजनीतिक शख्शियत थे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उनके विचारों को आत्मसात कर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। यह बातें प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व पीएम की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। श्री सिंह ने कहा कि वो पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने राज्य मंत्री या केंद्र में मंत्री बने बिना ही सीधे प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।   आज भी उनकी कमी बलिया जिला के लोगों  को खलती है।

चंद्रशेखर का जन्म बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में एक मध्यम वर्गीय परिवार में 17 अप्रैल 1927 को हुआ था। वह अपनी कर्मठता की वजह से देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे थे। उनको याद करते हुए एक ऐसे राजनीतिक शख्सियत का चेहरा सामने आता है, जो बिना राजनीतिक नफा-नुकसान की परवाह किए, देशहित में दूरगामी परिणामों को ध्यान में रख अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। वो यारों के यार तो थे ही, अपने निजी सरोकारों के निभाने में भी उनका कोई जबाब नहीं था। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख गुड्डू राय, सत्येंद्र सिंह, राजेश सिंह प्रिंस आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.