बलिया में दो छात्रों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार

बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मइन गांव में कुल्हाड़ी से मारकर दो छात्रों को घायल कर दिया गया। पीड़ित छात्रों के बाबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अंकित पासवान पुत्र जुगुल पासवान व जुगुल पासवान पुत्र रामनाथ (निवासीगण : ब्रह्माईन, सुखपुरा, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। 

ब्रह्माइन गांव के एक निजी विद्यालय से पढ़कर छात्र समीर (14) पुत्र सुरेन्द्र पासवान तथा मंटू चौहान (14) पुत्र हरे राम चौहान अपने घर हनुमानगंज लौट लौट रहे थे। आरोप है कि दोनों छात्र ब्रह्माइन रोड पर पहुंचे थे, तभी अंकित पासवान पुत्र युगल पासवान (निवासी ब्रह्माइन) ने अपने पिता व चाचा के कहने पर समीर के ऊपर कूल्हाड़ी से वार कर दिया। बचाव में मंटू के हाथ‌ में भी गम्भीर चोट आई। समीर के बाबा की तहरीर पर धारा 307, 506 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा मय हमराह एचसी सुनील यादव व जितेन्द्र मौर्या तथा कां. राजन गौड़ शामिल रहे।

यह भी पढ़े - बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.