बलिया में पुल के पास मिला शिक्षक का शव, मचा हड़कम्प

Ballia News : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चांदनाला पुल के पास खाई में बुधवार की रात अध्यापक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अध्यापक की मौत से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के पिपराकलां गांव निवासी रामबदन सिंह गाजीपुर जिले के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में अध्यापक थे। वे अपने खेतों की सिंचाई के लिए छोटा इंजन लेने बलिया गए हुए थे। वहां से इंजन खरीद कर रिजर्व गाड़ी से अपने गांव के लिए बलिया से निकले, लेकिन चितबड़ागांव चौराहे पर किसी काम से उतर गए और गाड़ी वाले को अपने घर का पता बता कर भेज दिये। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। रात करीब आठ बजे तक वे अपने घर नहीं आए तो परिजन उनकी तलाश में निकले। उनकी लाश चांद नाला पुल के बगल में एक सुनसान रास्ते के एक खाई में देख परिजनों के होश उड़ गये।

यह भी पढ़े - बांसडीह में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, छह नामजद के खिलाफ केस दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.