बलिया : एक्सीडेंट में युवक की मौत मामले में ई-रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज

Ballia News : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बलिया कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के पिता की तहरीर पर की है।

मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी श्याम बिहारी सिंह पुत्र स्व. बालदेव सिंह ने पुलिस को दिये तहरीर में बताया है कि 05 नवम्बर 2023 को मेरा लड़का आदित्य अपने साथी सुधांशु सिंह पुत्र बलराम सिंह के साथ अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था। रोडवेज बस स्टैण्ड सिविल लाइन्स बलिया के पास में ई-रिक्शा के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक ई-रिक्शा को चलाते हुए सामने व साइड से मेरे लड़के की बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दोनो लड़को को काफी गम्भीर चोटे आयी।

यह भी पढ़े - पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित

राहगीरो व मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा आदित्य कुमार सिंह व सुधांशु सिंह को जिला चिकित्सालय बलिया ले जाया गया, जहां पर डाक्टर ने आदित्य कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुुुलिस ने तहरीर के मुताबिक सम्बंधित ई-रिक्शा चालक के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पडताल शुरू कर दिया है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.