भाजपा के युवा नेता पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कर दी बड़ी घोषणा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने घोषणा की है कि भविष्य में वह बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह जानकारी अपने फेसबुक एकाउंट के जरिये दी है। बता दे कि इस बार लोकसभा चुनाव में बलिया संसदीय सीट से आनंद स्वरूप शुक्ला भी एक मजबूत दावेदार थे। आनंद स्वरूप शुक्ला ने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा है...

आदरणीय बैरिया विधान सभा क्षेत्रवासियों…
सादर जय श्रीराम 
श्रीराम जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई व शुभकामना,आज के पावन दिवस पर आप सभी से मन की बात साझा करना चाहता हूँ।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र जी ने कहा कि
'जननी_जन्म_भूमिश्च_स्वर्गादपि_गरीयसी' अर्थात् 
माता और मातृभूमि का स्थान स्वर्ग से भी ऊपर है।
विगत् 2022 के विधान सभा चुनाव में कतिपय आश्चर्यजनक अज्ञात व ज्ञात कारणों से भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने मुझे मेरी_जन्म_भूमि व कर्म_भूमि बलिया_नगर_विधान_सभा_क्षेत्र से स्थानान्तरित कर आपके बैरिया विधान सभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया।

यह भी पढ़े - बांसडीह में किशोर के अपहरण और मारपीट का मामला, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

निष्ठावान व अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी के आदेश को सर्वोपरि मानते हुए आप सभी के सहयोग व समर्थन से मात्र 20 दिनों में अपनी सम्पूर्ण शक्ति व सामर्थ्य से चुनाव लड़ा। 
पार्टी के हजारों देवतुल्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने प्रण-प्राण से अथक परिश्रम किया, जिनका मैं आजीवन #आभारी रहूँगा। अप्रिय परिस्थितियों के कारण चुनाव परिणाम विपरीत रहा।
चुनाव परिणाम के पश्चात् पार्टी नेतृत्व को मैंने अवगत कराया कि अब आगे मैं कभी भी बैरिया_विधान_सभा_क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ूँगा।

मैंने कहा कि पतित पावनी माँ गंगा व प्रभु श्रीराम के चरण पखारते हुए अयोध्याधाम से होकर आती माँ सरयू के गोंद में बसी द्वाबा की पवित्र भूमि पूज्य संतों व वीर अमर बलिदानियों की क्रान्तिकारी भूमि हैं। द्वाबा में भाजपा के अनेकों योग्य नेता व कार्यकर्ता हैं, जो विधान सभा चुनाव लड़ने के सर्वथा योग्य हैं, जिन्हें अवश्य अवसर मिलना चाहिए। चुनाव में सैकड़ो कार्यकर्तागण से आत्मीय सम्बन्ध बने, जो आजीवन रहेगा। आप सभी पर भगवान श्रीरामलला की कृपा बनी रहें। 
आपका शुभेच्छु-आनन्द स्वरूप शुक्ल

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.