- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : युवक को 5 माह में ही मिली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सजा
बलिया : युवक को 5 माह में ही मिली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की सजा
On
Ballia News : पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान OPERATION CONVICTION के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप नाबालिग से दुष्कर्म से संबंधित चिन्हित मामले में आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदण्ड से दंडित किया है।
उल्लेखनीय है कि 08 जून 2023 को अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया था। कोतवाली बलिया ने प्राप्त सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की तथा अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्रता से साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिसके परिणामस्वरुप घटना के पांच माह 10 दिन में ही अभियुक्त को सजा दिलायी गयी।
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Sep 2026 10:54:34
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
