पंजाब में बलिया के युवक ने की खुदकुशी, 6 पेज का सुसाइड नोट लिखकर मौत को लगाया गले

Ballia: पंजाब के बठिंडा में बलिया के एक युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही युवक ने गोलियां खाईं, उसे अस्पताल ले जाया गया।

Ballia: पंजाब के बठिंडा में बलिया के एक युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही युवक ने गोलियां खाईं, उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 4 घंटे के इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नसीरपुर निवासी वरिंदर पांडेय के पुत्र दीपक कुमार पांडेय (24) के रूप में हुई है. बठिंडा के नरूआना रोड पर छप्पर के पास दीपक ने सल्फास की 2 गोलियां निगल लीं। जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। जहां सड़क पर पड़ा युवक तड़पता मिला तो उसके पास सल्फास की शीशी भी पड़ी मिली।

यह भी पढ़े - बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद

युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसके गले में पाइप डालकर जहर निकालने की कोशिश की, लेकिन चार घंटे के इलाज के बाद युवक की मौत हो गई। मृतक ने सल्फास लेने से पहले 6 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था। जज ने युवक की मौत से पहले बंद कमरे में गंभीर हालत में पड़े युवक के बयान दर्ज किए।

मृतक ने कई निजी कारणों से सल्फास का सेवन किया है, जो पुलिस जांच का विषय है। मृतक के परिजन यूपी में रहते हैं। यहां युवक किराए के मकान में अकेला रहता था। मृतक आदेश अस्पताल में ईएनटी में मेडिकल का कोर्स कर रहा था। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.