Ballia Road Accident : बैगनार की टक्कर से पति-पत्नी समेत तीन घायल, दो रेफर

बैरिया, बलिया : बाइक और बैगनार की टक्कर में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने रेवती अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार को रेवती थाना क्षेत्र के विजय शंकर तिवारी (50) अपनी पत्नी गायत्री देवी (45) व राहुल कश्यप (25) पुत्र सुग्रीव कश्यप अपाची गाड़ी से रेवती के तरफ से अपने गांव श्रीनगर लौट रहे थे। इसी बीच, रेवती के तरफ से ही बैगनार कार यूपी 32 के एस 4326 बैरिया के तरफ जा रही थी।

गंगा पाण्डेय के टोला चट्टी पर अपाची के पीछे से बैगनार ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे विजय शंकर तिवारी, गायत्री देवी व राहुल कश्यप घायल हो गए। रेवती अस्पताल के चिकित्सकों ने गायत्री देवी व राहुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर ग्रामीणों ने बैगनार कार व चालक को पकड़ कर रेवती पुलिस को सूचना दिया। 

यह भी पढ़े - Ballia News: हुकुम छपरा गंगा घाट के पास पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं

Latest News

Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसंडा गांव में शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली...
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Ballia News: चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर युवक जियो टावर पर चढ़ा, 4.30 घंटे बाद सुरक्षित उतरा
आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.