बलिया : बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल, पुलिस मौन

सिकंदरपुर, बलिया : खेजुरी बाजार और बनकटा में हुई चोरी की घटनाओं का अभी खुलासा होना अभी बाकी है, तब तक मंगलवार की रात चोरों ने बबरापुर से चोरी की एक और घटना को अंजाम दे डाला।खेजुरी थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाओं से न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है, बल्कि लोगों में दहशत का माहौल भी है। 

बता दें कि बबरापुर, खेजुरी निवासी काशीनाथ यादव मंगलवार की रात दो भैंस दरवाजे पर बांध कर बगल के कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय अज्ञात चोर उनकी दोनों भैंस (कीमत करीब 1.5 लाख) खोल ले गए। इसकी जानकारी परिजनों को बुधवार सुबह हुई तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़े - Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव

गौरतलब हो कि इसके तीन दिन पहले बनकटा निवासी हरिनाथ यादव की दो भैंस भी रात को दरवाजे से चोरी हो गई थीं। उसकी सूचना भी पुलिस को दे जा चुकी है, लेकिन तीन दिन बाद भी कुछ नहीं हो पाया है। यही नहीं, दीपावली की रात खेजुरी बाजार में स्थित तीन गुमटियों का ताला तोड़ कर चोरो ने हजारों रूपये के मॉल पार हाथ साफ कर दिया था। बावजूद संबंधित पुलिस कार्रवाई का भरोसा देकर अपना पीठ थपथपाने में व्यस्त है। उधर इलाके लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.