- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : होटल पर बस और स्कार्पियो से पहुंचे लोगों ने बरपाया कहर, बिहार की आबकारी और पुलिस पर आरोप
बलिया : होटल पर बस और स्कार्पियो से पहुंचे लोगों ने बरपाया कहर, बिहार की आबकारी और पुलिस पर आरोप

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के माझी पुल के निकट (चांद दियर) स्थित एक लाइन होटल पर सोमवार की देर रात दो स्कॉर्पियो और एक बस पर सवार होकर लगभग 50 की संख्या में पहुंचे लोगों ने फिल्मी स्टाईल मे होटल मालिक, कारीगर और ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई किया।
बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के माझी पुल के निकट (चांद दियर) स्थित एक लाइन होटल पर सोमवार की देर रात दो स्कॉर्पियो और एक बस पर सवार होकर लगभग 50 की संख्या में पहुंचे लोगों ने फिल्मी स्टाईल मे होटल मालिक, कारीगर और ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई किया। घटना के समय अफरा तफरी मच गयी। एनएच 31 पर सन्नाटा छा गया। मारपीट के बाद वापस जाते समय होटल के सामने खड़ी दो बाइक भी वे लोग अपने साथ लेते गये। मंगलवार की सुबह होटल मालिक ठेकहा निवासी हरेराम सिंह ने बैरिया थाने में तहरीर देकर बिहार आबकारी के एक उप निरीक्षक और 50 अज्ञात को आरोपी बनाया है।
घटना के बाद घायलों ने चांद दियर पुलिस को तत्काल सूचना दिया, लेकिन चांद दियर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। घायल व परेशान पीडितों ने मंगलवार की सुबह घटना की तहरीर बैरिया थाने में दिया। तहरीर में बिहार के आबकारी विभाग के उप निरीक्षक संदीप कुमार सिंह और 50 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के संदर्भ में माझी के एसएचओ अशोक कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में यह मामला आया है। मैं इसकी जांच करा रहा हूं। घटना कहां हुई है। इसकी सीसीटीवी कैमरे से जांच होगी। अगर बगैर किसी अनुमति के उत्तर प्रदेश की सीमा में जाकर यह घटना हुई है तो संबंधित लोगों के खिलाफ जांचोपरांत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।