Ballia News: नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी.

बलिया: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 12 से 26 जून तक देश में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

  • पुलिस का सामाजिक कार्य
  • विद्यार्थियों को जागरूक कर नशा न करने की अपील की

बलिया: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 12 से 26 जून तक देश में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिले के नागरिकों से नशा न करने और नशा छोड़ने की अपील कर उन्हें नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है। समाज सुधार के इस पवित्र कार्य में पुलिस अग्रणी भूमिका निभा रही है।

इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भूषण वर्मा के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सिकंदरपुर कस्बे में नशा मुक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं से अपील की और नगर क्षेत्र के स्कूलों में युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.

यह भी पढ़े - Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ

छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर द्वारा बताया गया कि आज की युवा पीढ़ी शराब, तम्बाकू उत्पाद, चरस, अफीम तथा अन्य नशीले पदार्थों आदि का सेवन कर रही है। नशे की लत युवाओं को भटका रही है। नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार को भी पतन की ओर धकेलता है। समाज में नशे को अपराध का मुख्य कारण माना गया है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक पोस्टर बनाया गया, जिसके माध्यम से नशा न करने की अपील की गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.