- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षिकाएं निलंबित
Ballia News : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षिकाएं निलंबित
बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय मैरीटार में तैनात प्रधानाध्यापक और दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। आरोप है कि शिक्षकों के आपसी विवाद ने विद्यालय का माहौल बिगाड़ दिया और शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई।
इसी तरह प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ सिंह पर भी विभागीय नियमों और आचरण संहिता के विपरीत काम करने का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, विद्यालय का पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हुआ और छात्रों की संख्या लगातार घटती गई।
इन सभी आरोपों को गंभीर मानते हुए बीएसए ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही, प्रधानाध्यापक को प्रावि आसचौरा, अनीता यादव को प्रावि करमपुर और सुनीता सिंह को प्रावि जानपुर से सम्बद्ध किया गया है।
