- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : ट्राली बैग में किशोरी की लाश मिलने से मचा हड़कम्प, टुकड़ों में बंटी थी डेड बॉडी ; जांच म...
Ballia News : ट्राली बैग में किशोरी की लाश मिलने से मचा हड़कम्प, टुकड़ों में बंटी थी डेड बॉडी ; जांच में जुटी पुलिस
On
मझौवां, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजहवा बाबा स्थान दयाछपरा से 200 मीटर पश्चिम-दक्षिण खेत में पड़े लाल रंग के ट्राली बैग में सड़ी-गली और टुकड़ों में बंटी एक किशोरी की डेड बॉडी मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान और एसएचओ धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने ट्राली बैग समेत डेड बॉडी को कब्जे में लिया।
बताया जा रहा है कि खेत में लावारिश हालत में ट्राली बैग देख लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राली बैग खुलवाया तो अंदर का नजारा खौफनाक था। कई टुकड़ों में सड़ी गली एक लाश ट्राली बैग में पड़ी थी, जिसमें दुर्गंध आ रही थी। लाश किसी किशोरी की है, जिसकी उम्र 15 से 16 साल के बीच आंकी जा रही है।
मौके से पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे किशोरी की शिनाख्त हो सकें। लाश किसकी है ? यहां कैसे पहुंची ? इस तरह के तमाम अनसुलझे सवालों के बीच पुलिस ने डेड बॉडी को अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है।
खबरें और भी हैं
Latest News
18 Jan 2026 19:55:30
सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर क्षेत्र के खरीद और दरौली घाटों के बीच घाघरा नदी पर बने पीपा पुल के समीप रविवार...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
