Ballia News: चार स्वर्ण समेत 14 पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का बागी धरती पर स्वागत

बलिया : कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में चौक स्टेडियम लखनऊ में 20–21 अप्रैल तक चलने वाली कैडेट, जूनियर, अंडर 21 व सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बलिया के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, पांच रजत व पांच कांस्य समेत चौदह पदकों पर कब्जा जमाया। जहां कैडेट वर्ग के–52 किग्रा. भारवर्ग में आयुष सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ, वहीं-57 किग्रा. भारवर्ग में हनी सोनी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

70 किग्रा. भारवर्ग के फाइनल राउंड में रोमांचक मुकाबले के बाद अनुराग कुमार ने लखनऊ को 2/6 से पछाड़ कर स्वर्ण पर कब्जा जमाते हुए नेशनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। बालिका वर्ग 42 किग्रा. भारवर्ग में श्रेया गुप्ता को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। जूनियर बालक वर्ग के 55 किग्रा. भारवर्ग में आदर्श तिवारी ने फाइनल मुकाबले में प्रयागराज के खिलाड़ी को 2/6 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।  

यह भी पढ़े - बलिया में बंगाल के रंग में रंगा नवरात्रि उत्सव, महिलाओं ने किया धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला

68 किग्रा. भारवर्ग में नीरज को कांस्य तथा सीनियर महिला वर्ग के 61 किग्रा. भारवर्ग में गरिमा सिंह ने फाइनल मुकाबले के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी के खिलाड़ी को 2/7 के अंतर से हरा कर स्वर्ण पदक हासिल कर नेशनल का रास्ता साफ़ करने के साथ ही अंडर 21 में रजत पदक हासिल किया। 55 किग्रा. भार वर्ग ज्योत्शना यादव को रजत पदक व पुरुष वर्ग के 55 किग्रा. भारवर्ग में कमलेश कांस्य व 67 किग्रा. में युवराज सिंह यादव ने रजत पदक के साथ अंडर 21 में कांस्य हासिल किया। 84 किग्रा. भारवर्ग में अमित कुमार वर्मा कांस्य, +84 किग्रा में कृष्णा जी सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ।

टीम कोच स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के सचिव सुमित झां, गरिमा एवं ऑफिसियल नकुल रहें। विजयी खिलाडिय़ों की जनपद वापसी पर रेलवे स्टेशन पर ही एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राज शेखर "सन्नी सर" के नेतृत्व में समाजसेवी पीयूष चौबे, संजीव वर्मा, कृष्ण मोहन मूर्ति, अभिनव सिंह, राजनीश यादव,अनुभव सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, आशीष कुमार, प्रवीण मिश्र समेत अन्य खिलाड़ियो द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष बालकृष्ण मूर्ति ने विजेता खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.