Ballia News : फर्जी दस्तावेज पर न्यायालय में समूह घ के लिए चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार, ऐसे खुला राज

Ballia News : न्यायालय में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर समूह घ के लिए चयनित एक अभ्यर्थी को ज्वाइनिंग से पहले ही कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस प्रकरण में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। 

वाक्या के मुताबिक, 5 सितम्बर 2023 को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, सिविल कोर्ट  बलिया ने कोतवाली में शिकायती पत्र दी। बताया गया कि उच्च न्यायालय के पत्र संख्या- 1384/2023 / Recruitment cell / Allahabad H.C., दिनांक 16 मई 2023 द्वारा समूह घ के 31 कर्मी नियुक्त कर जनपद को इस आशय से भेजे गये कि उनकी पहचान व दस्तावेज का सत्यापन कर नियुक्ति प्राधिकारी जिला जज नियुक्ति पत्र जारी करें।

यह भी पढ़े - Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

30 अगस्त 2023 को सत्यापन कराये जाने पर अनुक्रमांक सं. 87323272 अभ्यर्थी धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामसमुझ यादव (निवासी : पिपरी, पो. अमिला, थाना- दोहरी घाट, जिला : मऊ) का फोटो व उच्च न्यायालय के पोर्टल पर उपलब्ध फोटो भिन्नता मिली। पूछताछ पर धर्मेन्द्र यादव ने दूसरी फोटो आलोक सिंह (निवासी : गोरखपुर) की होना बताया। इससे वास्तविक अभ्यर्थी कौन है ? स्पष्ट न होने तथा एक अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर परीक्षा देकर नौकरी प्राप्त करने के लिये उपस्थित होने पर उपरोक्त व्यक्तियों के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने धारा 419, 420, 467, 468 व 471 भादवि में अभियोग पंजीकृत करते अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। 

मामले मेंआलोक सिंह पुत्र अज्ञात (निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) वांछित अभियुक्त है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अशोक कुमार उपाध्याय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, सिविल कोर्ट बलिया व प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया मय फोर्स शामिल रहे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.