Ballia News: घाघरा में डूबे दो लड़कों की पहचान, साइकिल और कपड़े; एसडीएम और कोतवाल पहुंचे

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के सामने घाघरा नदी के किनारे बुधवार की शाम नदी में नहा रहे दो बालक बाढ़ के पानी में डूब गये।

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के सामने घाघरा नदी के किनारे बुधवार की शाम नदी में नहा रहे दो बालक बाढ़ के पानी में डूब गये। घाघरा के तट पर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण नदी के पानी में बालकों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं.

घाघरा नदी में बाढ़ का पानी गांव के किनारे रिंग बंधा के पास पहुंच गया है। गांव के टोलापार मुहल्ला निवासी मंहथ यादव का 11 वर्षीय पुत्र विकास यादव और विश्वकर्मा राजभर का 10 वर्षीय पुत्र रवि राजभर घर से साइकिल लेकर नदी में स्नान करने गये थे.

यह भी पढ़े - Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों लड़के नहाने के लिए नदी में कूद गये. वहां नहा रहे दूसरे लड़कों के मुताबिक नदी में कूदे दोनों लड़के नदी से बाहर नहीं निकल सके. अनुमान के मुताबिक दोनों बालक नदी के गहरे पानी में चले गये. सूचना पर पहुंचे परिजन आदि ने नदी घाट पर रखी बच्चों की साइकिल व कपड़ों की पहचान की। ग्रामीणों ने नाव के जरिए आसपास बालकों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

अंधेरा होने के कारण नाव भी वापस घाट पर लौट आयी. नदी घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी थी. मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश गुप्ता ने एनडीआरएफ टीम को सूचना दी। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली. मौके पर कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रधान सुग्रीव यादव, संजय परिहार, नवनीत खरवार आदि बच्चों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.