- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: स्व. सुनील यादव के परिजनों को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता
Ballia News: स्व. सुनील यादव के परिजनों को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता

बलिया। निरूपुर निवासी स्वर्गीय सुनील यादव के परिजनों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह चेक बलिया के सांसद सनातन पांडे और सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने परिजनों को सौंपा।
परिजनों ने इस सहयोग के लिए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए कठिन समय में बड़ी राहत साबित हुई है।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शशिकांत चतुर्वेदी, नगर विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ पटेल, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव समेत कई अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने स्व. सुनील यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
नेताओं ने कहा कि यह कदम समाजवादी पार्टी की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का प्रतीक है। पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी रही है और आगे भी इसी भावना से कार्य करती रहेगी।