Ballia News : तीन चारपहिया वाहनों के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार, तस्करी का तरीका देख दंग रह गई पुलिस

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी (SOG) व चितबड़ागांव थाना पुलिस को सफलता मिली है।

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी (SOG) व चितबड़ागांव थाना पुलिस को सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने अंतर प्रान्तीय शराब तस्करी गिरोह 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से 4176 पाउच फ्रुटी, 144 पाउच ग्रीन लेवल अंग्रेजी शराब व 3 चार पहिया वाहन बरामद किया है। बरामद शराब व वाहन की कीमत लगभग 30 लाख है।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि सोमवार की सुबह एसएचओ चितबड़ागांव राम सजन नागर मय हमराह कां. विनोद चौहान, सत्यप्रकाश पटेल, अभिषेक सिंह तथा उप निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव मय हमराह कां. विजयशंकर यादव, कार्तिकेय मिश्रा, अतुल कुमार तिवारी व उप निरीक्षक अजय यादव प्रभारी एसओजी मय टीम ने मुखबीर की सूचना पर नरही मोड तिराहा से आगे रामपुर चीट मोड पर चेकिंग करने लगे। चेकिंग के दौरान दो पिकअप व एक स्कार्पियों के साथ आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा पिकप गाड़ी के डाले के नीचे स्कीम/कैविटी बनाया गया था, जिसमें शराब छुपायी गयी थी। वही, स्कार्पियों की अगली, बीच और पीछे वाली सीट तथा गाडी की छत में बनाये गये स्कीम में शराब छुपायी गयी थी। बरामद वाहनों के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है, जिन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगे हैं। पुलिस टीम को शक है कि सभी गाड़िया चोरी की हो सकती हैं।

यह भी पढ़े - Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ

गिरफ्तार अभियुक्त को अनीश कुमार ठाकुर पुत्र सुरेश ठाकुर (निवासी सिमरी दुद्धी पट्टी थाना सिमरी जिला बक्सर बिहार), राहुल कुमार पुत्र स्व. दिलीप प्रसाद (निवासी आकाशी थाना अगरेरे जिला रोहतास बिहार), मनतोष कुमार पुत्र सुनील राम (निवासी सिमरी रामा पट्टी थाना सिमरी जिला बक्सर बिहार), रीकेश कुमार सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह (निवासी दुल्लह पुर थाना सिमरी जिला बक्सर बिहार), प्रमोद कुमार पुत्र विजय प्रसाद (निवासी दवनपुरा थाना सिमरी जिला बक्सर बिहार), अतुल कुमार पुत्र कमलेश प्रसाद (निवासी दवनपुरा थाना सिमरी जिला बक्सर बिहार), मुन्ना कुमार पुत्र विरेन्द्र यादव (निवासी भडसरा थाना बिहिया जिला भोजपुर बिहार) व बुधन प्रसाद पुत्र कामेश्वर प्रसाद (निवासी भडसरा थाना बिहिया जिला भोजपुर बिहार) को पुलिस ने धारा 60/63 आबकारी एक्ट व 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि में पाबंद कर चालान न्यायालय कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.