Ballia News: आज बलिया आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जाएंगे, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

Ballia News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी बुधवार को बलिया आएंगे. वह सीताबदियारा जेपी नगर जाएंगे, जिसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

Ballia News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी बुधवार को बलिया आएंगे. वह सीताबदियारा जेपी नगर जाएंगे, जिसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंगलवार को उपसभापति हरिवंश, डीएम रविंद्र व पुलिस अधीक्षक ने उनके आगमन की तैयारियों का जायजा लिया.

साथ ही तैयारियों में अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम बलिया के सीताबदियारा में 1.35 मिनट रुकेंगे. सीएम के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के मुताबिक वे दोपहर 2.15 बजे गोरखपुर से राजकीय हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे और दोपहर 2.55 बजे राज्य के मुखिया का हेलीकॉप्टर बलिया के सिताबदियारा जेपी नगर में लैंड करेगा.

यह भी पढ़े - Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

दोपहर 2.55 बजे हेलीपैड से कार से प्रस्थान कर दोपहर 3.00 बजे से 3.30 बजे तक सीताबदियारा पहुंचेगी। दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक महासंपर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे सीताबदियारा राजकीय हेलीकाप्टर से जेपी नगर बलिया के लिए रवाना होंगे। प्रोटोकॉल में बताया गया है कि मुख्यमंत्री की सुविधा के अनुसार आगे का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा.

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.