Ballia News : साली को लेकर जीजा फरार, बीमार बहन की सेवा करने आई थी 'वो'

बांसडीह, बलिया : आधुनिकता की दौड़ में रिश्तों की अहमियत तार-तार होती दिख रही है। ताजा मामला बांसडीह कोतवाली क्षेत्र का है, जहां घर पहुंचाने के बहाने जीजा अपनी साली (पत्नी की छोटी बहन) को लेकर कहीं फरार हो गया। मामले में पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है।

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कुछ दिनों से मेरी तबीयत खराब चल रही थीं। इस वजह से मैं अपनी छोटी बहन को लेकर आई थी। तबीयत ठीक होने के बाद मैं अपनी बहन को मायके छोड़ने के लिए अपने पति के साथ पिछले महीने सात जुलाई को भेजी थी, लेकिन मेरा पति मेरी बहन को बहला फुसला कर कही भागा ले गया है।

यह भी पढ़े - बाढ़ पीड़ितों से मिले विधायक जयप्रकाश अंचल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मैं बहुत खोज बीन व तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस संबंध में कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.