Ballia News: घर में अकेली महिला पर बुरी नियत पड़ी भारी

बैरिया, बलिया : क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने गुरुवार को बैरिया थाने में तहरीर देकर मधुबनी निवासी अमरनाथ वर्मा उर्फ बम पुत्र वीरेंद्र वर्मा पर गलत नीयत से हाथ पकड़ कर खींचने, छेड़खानी, छीटाकशी व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला अपने घर में अकेले रहती है। उसका पति रोजी रोजगार के लिए अन्य प्रांत में रहता है। उसे घर में अकेला रहते देख अमरनाथ वर्मा उर्फ बम लगातार परेशान कर रहा था। तंग आकर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। एसएचओ ने बताया कि जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.