Ballia News: बलिया में अवैध पानी पाउच फैक्ट्री पर कार्रवाई, दो इकाइयों से 48 बोरी पाउच जब्त, नमूने जांच के लिए भेजे गए

Ballia News: बलिया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने अवैध रूप से संचालित पानी पाउच निर्माण इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

पहली कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित न्यू मां गंगे निर्माण इकाई पर की गई, जहां से एक नमूना संग्रहित किया गया और 8 बोरी पानी पाउच जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत एक हजार रुपये है।

यह भी पढ़े - मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रतीक, इतिहास में उचित स्थान देने की मांग

इसके बाद टीम ने वार्ड नंबर 11, बेदुआ कृष्णा नगर स्थित उत्सव वाटर नामक इकाई पर छापा मारा। यहां से भी एक नमूना लिया गया और 40 बोरी पानी पाउच जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत चार हजार रुपये बताई गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव और प्रमोद कुमार ने संबंधित कारोबारियों को साफ निर्देश दिए कि खाद्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छ रखें और सभी मानकों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त और आजमगढ़ मंडल के सहायक आयुक्त के निर्देश पर की गई। जब्त किए गए नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.