Ballia News: करंट लगने से एक महिला की मौत, मधुबनी गांव की निवासी थी, मचा हड़कंप।

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में शुक्रवार की देर रात लोहे की सीढ़ी में करंट उतरने से एक महिला की मौत हो गयी.

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में शुक्रवार की देर रात लोहे की सीढ़ी में करंट उतरने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना से परिवार में मातम छा गया है। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी मोहन पटेल ने अपनी छत पर चढ़ने के लिए दीवार के सहारे आंगन से छत पर लोहे की सीढ़ी लगा रखी थी. उसी सीढ़ी के बगल से बिजली का तार भी गुजरा है. बारिश के कारण बिजली के तार से दीवार में करंट आ गया। इसी बीच छत से उतरते समय दीवार में लगी लोहे की सीढ़ी में उतरे करंट की चपेट में शारदा देवी (38) पत्नी राधा मोहन पटेल आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चार बच्चे हैं। एक की उम्र दस साल और दूसरे की उम्र बारह साल है. जबकि एक सोलह साल की 18 साल की बेटी है. महिला की मौत के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया. थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि किसी ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।

यह भी पढ़े - 19 घंटे बाद हुआ रिटायर्ड जवान अमरेश का अंतिम संस्कार, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा था परिवार

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.