बलिया : बंदर ने किशोरी को छत से धकेला

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के डोमन टोला गांव में गुरुवार की सुबह उत्पाती बंदर ने छत से एक किशोरी को नीचे ढ़केल दिया। इससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लेकर पहुंचे, जहां किशोरी का उपचार किया जा रहा है। 

डोमन टोला गांव निवासी एकता सिंह (17) पुत्री अनिल सिंह छत पर सूखने के लिए कपड़ा फैलाने गई थी, तभी छत पर पहले से बैठा बंदर किशोरी को देख दौड़ा लिया और भागती किशोरी को धक्का दे दिया। किशोरी आंगन में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। घर में घुसकर सामान नष्ट कर देते हैं। बंदर के डर से गिरकर कई बार दुर्घटनाएं हुई हैं। शिकायत के बाद भी वन विभाग संज्ञान नहीं लेता।

यह भी पढ़े - बाराबंकी: सऊदी में फंसे तीन युवकों ने लगाई वतन वापसी की गुहार, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिकायत, शिक्षिका, ग्राम प्रधान और अभिभावकों ने संयुक्त रूप से सौंपा पत्र बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिकायत, शिक्षिका, ग्राम प्रधान और अभिभावकों ने संयुक्त रूप से सौंपा पत्र
बांसडीह, बलिया : शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालय (गंगौली) केवरा की सहायक अध्यापिका, प्रधान व स्कूल के अभिभावकों ने...
Indigo Airlines: मुंबई की फ्लाइट संचालित, हैदराबाद और दिल्ली की उड़ानें रद्द, कानपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जताया विरोध, किराया लौटाया गया
कानपुर दौरे पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कई कार्यक्रमों में की शिरकत, SIR अभियान पर हुई विस्तृत चर्चा
Moradabad: सीएम योगी ने SIR की प्रगति की समीक्षा, निर्देश दिए, किसी भी वैध मतदाता का नाम न काटा जाए
गोंडा में सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरी, 511 जोड़ों का होगा विवाह, बायोमैट्रिक पहचान के बाद मिलेगी एंट्री
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.