बलिया : 6 माह बाद फल की दुकान पर मिला गायब बच्चा, खुशी से छलके परिजनों के आंसू

बैरिया, बलिया : विद्यालय से गायब 10 वर्षीय बालक 6 महीना बाद बिहार के कटिहार में फल की दुकान पर मिला। शुक्रवार को परिजन बैरिया थाना पहुंचे और आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने बालक को परिवार के हवाले कर दिया। 6 माह बाद मिले बालक के घर-परिवार में खुशी का माहौल है। 

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि सरस्वती देवी पत्नी स्व. राम आशीष यादव (निवासी : जगदेका ढ़ाही, बैरिया) ने 24 सितंबर 2023 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था कि उनका पोता शिवजी पुत्र स्व. राजकुमार यादव घर से प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में 23 सितंबर को पढ़ने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। पुलिस ने धारा 363 आईपीसी के तहत प्राथमिक दर्ज कर बच्चे  की तलाश जारी रखा। उधर, दादी सरस्वती देवी ने 6 महीने बाद अपने पोते को कटिहार से ढूंढ निकाला और शुक्रवार को उसे लेकर थाने पहुंची, जहां आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद बच्चे को उसके दादी को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.