बलिया : गुड़िया की शादी 2 फरवरी को हुई थी, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नवविवाहिता का शव।

बलिया समाचार: रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

बलिया समाचार: रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने मृतका के मामा की तहरीर पर पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को गुड़िया पत्नी अरविंद यादव का शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ मिला. परिजनों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। मृतक के मामा भोजपुर बिहार निवासी हरेंद्र यादव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र दत्त को परिजनों ने बताया कि गुड़िया का शव दिन में पंखे से लटका मिला था.

यह भी पढ़े - Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा

घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर दैनिक कार्यों में लगे हुए थे। मृतिका के मामा ने तहरीर में आरोप लगाया कि मेरी बहन की शादी 2 फरवरी 2023 को अरविंद यादव से हुई थी। शादी के बाद से उसके पति, जेठ गोविंद यादव और जेठानी जूही उसे दहेज में बाइक के लिए प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को उनकी हत्या कर दी गई.

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.