बलिया : पापा की अश्लील हरकत से तंग नाबालिग बेटी पहुंची थाने, फिर...

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगरा थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस को सफलता मिली है।

नगरा थाने के उप निरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्र मय हमराह हेड कां. सूरज गिरी के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे, तभी धारा 323,.354, भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को ब्रम्हबाबा स्थान ढेकवारी मोड़ के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया। बताया जा ऱहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नाबालिग बेटी ने ही मुकदमा दर्ज कराया है। नाबालिग बेटी पिता की हरकत से तंग आ गयी थी, लिहाजा उसने यह कदम उठाया। 

यह भी पढ़े - बलिया में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को रहेंगे बंद, बारिश के अलर्ट के चलते रेनी-डे घोषित

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.