बलिया : इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने का डीएम ने दिए निर्देश

बलिया : डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा की। विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति समीक्षा के दौरान बिजली, वाणिज्य कर विभाग, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन, बाट-माप, आबकारी, परिवहन, नगर-निकाय तथा वन विभाग में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली कम पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वाणिज्य कर में लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के भी निर्देश दिए। डीएम ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नियमित कार्रवाई करें। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि शासन की ओर से लागू ओटीएस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

यह भी पढ़े - चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप

डीएम ने सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों से कहा कि एक सप्ताह में धारा-34 के सभी अविवादित राजस्व वादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। पेशकारों से कहा कि आदेश को उसी दिन पोर्टल पर अपलोड भी कर दें। सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि चिन्हित सभी स्थानों पर अलाव जलवाना सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को ही कंबल का वितरण कराएं। रैन बसेरों में सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एडीएम डीपी सिंह, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्त आदि थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद...
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.