बलिया - मानदेय समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर रसोइया संघ का धरना, बीएसए ने फिर दिया एक सप्ताह का आश्वासन

Ballia: बलिया में राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन कुकर संघ के बैनर तले रसोइयों ने मानदेय सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया.

Ballia: बलिया में राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन कुकर संघ के बैनर तले रसोइयों ने मानदेय सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया. चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी में आक्रोशित रसोइयों ने धरना दिया और मांग की कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए.

आश्वासन के बाद भी 5 सूत्री मांगें नहीं माने जाने और 2022 से मानदेय नहीं मिलने से रसोइयों में रोष है. रसोइयों ने कहा कि पिछले महीने यानी 19 मई को उन्होंने 5- के समर्थन में धरना दिया था. मानदेय सहित बिन्दुवार मांगें। तब बीएसए मनीराम सिंह ने रसोइयों का मानदेय एक सप्ताह में देने का आश्वासन दिया लेकिन महीना बीतने को है और अब तक एक भी मांग पूरी नहीं हुई है.

यह भी पढ़े - पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित

रसोइयों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर रसोइयों को मानदेय देने का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आश्वासन खाली रह गया. इस बीच बीएसए को भी दो बार मानदेय देने को कहा गया लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। बताया जाता है कि 2021 से जब खाते में मानदेय मिलना शुरू हुआ तब से स्थिति जस की तस है। 12 महीने काम करवाता है और दस महीने मानदेय मिलता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.