बलिया बीएसए ने 12 खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया अनुस्मारक पत्र, एक दिन का दिया समय

Ballia News : शिक्षामित्रों व अंश कालिक अनुदेशकों के मानदेय मांगपत्र उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने अनुस्मारक पत्र जारी किया है। बीएसए ने साफ शब्दों में निर्देशित किया है कि 02 मई 2024 तक किसी भी दशा में मानदेय से सम्बंधित मांगपत्र अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में समस्त जिम्मेदारी आप सभी की होगी।

गौरतलब हों कि मानदेय मांगपत्र की जलालत हर माह शिक्षामित्रों तथा अनुदेशको को झेलनी पड़ती है। कभी कभी तो ग्रांट आने के बाद भी मानदेय मांगपत्र की अनुपलब्धता से भुगतान में बेवजह विलम्ब होता है। मामला संज्ञान में आते ही बीएसए मनीष कुमार सिंह ने जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के नाम से 12 अप्रैल 2024 को पत्र जारी कर निर्देशित किया था कि माह की 28 तारीख तक शिक्षामित्रों तथा अनुदेशको का मानदेय मांगपत्र उपलब्ध करा दिया जाय। बावजूद इसके बैरिया, बेरुआरबारी, चिलकहर, रसड़ा, व मुरली छपरा के खण्ड शिक्षा अधिकारियों के अलावा किसी ब्लाक ने 30 अप्रैल 2024 तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को मानदेय मांगपत्र उपलब्ध नहीं कराया।
 
इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए मनीष कुमार सिंह ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी (बैरिया, बेरुआरबारी, चिलकहर, रसड़ा, व मुरली छपरा को छोड़कर) के नाम से एक मई को पत्र जारी किया है। बीएसए ने स्पष्ट कहा हैै कि 12 अप्रैल 2024 को पत्र के माध्यम से आप सभी को निर्देशित किया गया था कि शिक्षामित्रों व अंश कालिक अनुदेशकों के मानदेय मांगपत्र 30 अप्रैल 2024 तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करे। परन्तु अत्यन्त खेद का विषय है कि बैरिया, बेरुआरबारी, चिलकहर, रसड़ा व मुरली छपरा के अलावा किसी भी ब्लाक द्वारा अद्यतन मानदेय मांगपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है, जो लापरवाही का द्योत्तक है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.