- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia Breaking News : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल
Ballia Breaking News : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के काफिले की एक गाड़ी मंगलवार रात बलिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी का चालक और पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कैसे हुआ हादसा
प्रशासन ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अनिल झा, एसडीएम सिकंदरपुर रवि कुमार, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में घायलों का इलाज शुरू कराया गया।
घायलों के नाम
1. राकेश निषाद (24) पुत्र संजय निषाद, ग्राम बनकट अहिरौला, आजमगढ़
2. रामरति (50) पत्नी विजय निषाद, ग्राम हसनपुरा, थाना बदलापुर, जौनपुर
3. उषा (42) पत्नी जयप्रकाश, ग्राम मलहनी, थाना बदलापुर, जौनपुर
4. गीता (40) पत्नी अमरनाथ निषाद, ग्राम तेजीबागर, थाना मलहनी, जौनपुर
5. इस्रावती निषाद (40) पत्नी राधे निषाद, जनपद कुशीनगर
6. प्रेमशिला (28) पुत्री पवन कुमार, थाना अखंड नगर, जिला सुल्तानपुर
घटना के बाद प्रशासनिक अमला स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
खबर अपडेट की जा रही है।