- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : 61 लाख रुपये के खाद्यान्न घोटाले में कोटेदार गिरफ्तार
बलिया : 61 लाख रुपये के खाद्यान्न घोटाले में कोटेदार गिरफ्तार
On
Ballia News। संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत 2002 से 2005 के बीच फर्जी मस्टर रोल बनाकर 61 लाख रुपये का घोटाला करने के मामले में भीखमपुर के तत्कालीन कोटेदार सुनील कुमार को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) वाराणसी की टीम ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े - Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिनमें कई लंबे समय से फरार थे। EOW टीम ने लगातार दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी सुनील कुमार (निवासी भीखमपुर, फेफना) को पकड़ लिया। उन्हें भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट, वाराणसी में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
टीम में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक संजय कुमार सोनकर और छेदी सिंह शामिल रहे।
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Sep 2026 10:54:34
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
