एक्शन मोड में बलिया प्रशासन, रविवार को भी खुलेगा यह ऑफिस

Ballia News  : जिले में चल रहे वाहनों के बकाया टैक्स जमा कराने को लेकर परिवहन विभाग और सख्त हो गया है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरूण कुमार राय के नेतृत्व में टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहनों को बन्द करने तथा चालान करने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। शुक्रवार को भी एआरटीओ श्री राय ने दुबहड़ क्षेत्र में प्रवर्तन कार्य करते हुए तीन ट्रक, चार मैजिक सहित कुल 13 वाहनों का चालाान किया। 

उन्होंने वाहन स्वामियों से अनुरोध भी किया है कि अगर किसी का टैक्स बकाया है तो समय से जमा कर दें। इसके लिए कार्यालय रविवार को खुला रहेगा। अन्यथा की स्थिति में प्रवर्तन कार्य के दौरान वाहन चालान करने के साथ जब्त करने की कार्रवाई होगी। बताया कि दिसम्बर महीने के पहले सप्ताह में और ब्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। इसलिए वाहन स्वामियों को अगर कार्रवाई से बचना है तो तत्काल बकाया टैक्स जमा कर दें।

यह भी पढ़े - Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.